Breaking

शनिवार, 19 जुलाई 2025

गंगा नदी में तैरता मिला 200 किलो का विशालकाय पत्थर, रामसेतु पुल से संबंध जोड़ लोगों ने शुरू की पूजा

गंगा नदी में तैरता मिला 200 किलो का विशालकाय पत्थर, रामसेतु पुल से संबंध जोड़ लोगों ने शुरू की पूजा

गाजीपुर नगर के ददरीघाट पर गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह ही नदी में कई कुंतल वजनी पत्थर के तैरने का अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसके बाद आस्थावानों की भीड़ उक्त पत्थर को देखने व पूजने के लिए जुटने लगी है। लोग उसे रामायण काल में समुद्र पर बने सेतु में लगे तैरते पत्थर से जोड़कर उसकी पूजा करने में जुट गए हैं। वहीं विशालकाय पत्थर के पानी में तैरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह लोग नहा रहे थे। उसी समय लोगों ने देखा कि करीब 3 फीट बड़ा पत्थर का पानी में तैरते हुए आ रहा है। ये देख वहां लोग अचंभित रह गए। वहां नहा रहे लोगों ने जब पत्थर को पकड़कर रोका तो वो काफी भारी था। पानी में तैरते पत्थर की सूचना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। जिसके बाद लोगों ने उक्त पत्थर को दैवीय चमत्कार व रामेश्वरम सेतु से जोड़ते हुए उसकी पूजा शुरू कर दी और उस पर हनुमान पताका भी बांध दी गई। बहरहाल, करीब 2 कुंतल वजनी पत्थर के पानी में न डूबने को लेकर पूरे जिले में चर्चा हो रही है। वहीं कुछ लोग इसे ज्वालामुखी चट्टान बता रहे हैं, क्योंकि उसके अंदर छिद्र होने से वो भी पानी पर तैर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments