इंदौर शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 2 जून को पुलिस ने राजा रघुवंशी का शव बरामद कर हत्या, लूट और डकैती का मामला दर्ज किया था। इसके बाद एसपी (शिलांग) विवेक सिम ने एसआईटी गठित की थी। साइबर एक्सपर्ट ने सोनम के बैंक खाते की जानकारी निकाली तो राज के नाम से ई-वॉलेट (पेटीएम) का पता चला।कॉल की जानकारी से सुराग मिला। कॉल डिटेल (सीडीआर) निकालने पर राज और सोनम की इनकमिंग और आउटगोइंग सैकड़ों कॉल पता चलीं। इससे विशाल, आनंद और विशाल के बारे में जानकारी मिली। राज और सोनम वहीं थे, जहां तीनों के मोबाइल लोकेशन थे आरोपियों का पता लगाने के लिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मदद मांगी। डीसीपी (क्राइम) राजेश कुमार त्रिपाठी की टीम बनाई गई। जवानों की टीम ने रात एक बजे आरोपियों के घर पर दबिश दी।
रात में सादे कपड़ों में जवानों ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली। रात ठीक एक बजे टीम ने एक साथ दबिश दी तो राज और विशाल पकड़े गए। बीना के खिमलासा निवासी आरोपी आकाश और आनंद कुर्मी को ललितपुर से पकड़ा गया। भाई पसंद नहीं था तो भाग सकते थे, क्यों मारा- राजा की बहन इस बीच इंदौर में राजा रघुवंशी की बहन ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक संदेश पोस्ट किया। जिसमें वह रोते हुए कह रही है कि सोनम ने मेरे भाई के साथ सात जन्म बिताने का वादा किया था। लेकिन वह सात दिन भी नहीं रह सकी। भाई ने उसे मारने का क्या मकसद था? भाई पसंद नहीं था तो भाग सकते थे, लेकिन उसे क्यों मारा? किसी के भाई का अपहरण करने की क्या वजह थी बेटा?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments