नई दिल्ली इंडियन नेवी को आज एक ऐसा जहाज मिलने जा रहा है जैसा दुनिया में किसी नेवी के पास नहीं है। इससे दुनिया ये भी देखेगी कि भारत में प्राचीन काल से ही किस तरह से जहाज बनते रहे हैं और हमारी समुद्री ताकत कितनी मजबूत थी। इस जहाज को उसी सदियों पुरानी तकनीक से तैयार किया गया है। नेवी में शामिल होने के बाद इसका दूसरा फेज शुरू होगा।यह जहाज महासागर की सैर पर निकलेगा। यह जहाज सदियों पुराने समुद्री व्यापार मार्ग (ट्रेड रूट) के जरिए भारत से दूसरे देश की यात्रा तय करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए इंडियन नेवी, संस्कृति मंत्रालय और गोवा स्थित एक एमएसएमई होडी इनोवेशंस ने साथ मिलकर काम किया है।कारवार नेवल बेस में आज एक समारोह में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस जहाज का नाम सार्वजनिक करेंगे और इसे नेवी में शामिल करेंगे। यह जहाज पांचवीं शताब्दी ईसवी के समय के एक प्राचीन जहाज का पुनर्निर्माण है और इसकी प्रेरणा अजन्ता की गुफाओं की एक चित्रकला से ली गई है। जहाज की नींव 12 सितंबर 2023 को रखी गई थी।जहाज का निर्माण पारंपरिक तरीकों और प्राकृतिक सामग्री से केरल के कारीगरों ने किया है। इस टीम का नेतृत्व प्रसिद्ध जहाज निर्माता बाबू शंकरण ने किया, जिन्होंने जहाज में हजारों जोड़ हाथ से सिले। पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग इंडियन नेवी ने की, जिसमें जहाज का डिज़ाइन, तकनीकी जांच और निर्माण शामिल है। इस प्रकार के जहाज का कोई पुराना डिजाइन या ढांचा नहीं बचा है इसलिए इसकी पूरी रूपरेखा अजन्ता चित्रों से तैयार करनी पड़ी।इंडियन नेवी के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल ने कहा कि यह जहाज आज के आधुनिक जहाजों से बिल्कुल अलग है। इसमें चौकोर पाल और लकड़ी की पतवारें हैं और इसे हाथ से चलने वाले चप्पुओं से नियंत्रित किया जाता है। नेवी ने इस जहाज के डिजाइन की जांच के लिए आईआईटी मद्रास के समुद्र इंजीनियरिंग विभाग की मदद ली और खुद भी इसकी मजबूती का परीक्षण किया। नेवी में शामिल होने के बाद नेवी इस जहाज को पुराने समुद्री व्यापार मार्गों पर चलाएगी। इसकी पहली समुद्री यात्रा गुजरात से ओमान के बीच की जाएगी जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
गुरुवार, 22 मई 2025
Home
/
राष्ट्रीय
/
National News : इंडियन नेवी को मिलेगा आज ऐसा जहाज, जो दुनिया में किसी के पास नहीं है
National News : इंडियन नेवी को मिलेगा आज ऐसा जहाज, जो दुनिया में किसी के पास नहीं है
Tags
# राष्ट्रीय

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments