Breaking

गुरुवार, 22 मई 2025

Lmp. पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की गरिमामयी गोष्ठी संपन्न

लखनऊ। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक विशेष गोष्ठी का आयोजन आज खीरी जिला कार्यालय पर किया गया। यह आयोजन गरिमामयी वातावरण में पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती स्वाती सिंह के मुख्य आतिथ्य और पार्टी जिलाध्यक्ष  सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशिष्ट स्वरूप प्रदान किया। जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, विनोद वर्मा, द्वय जिला महामंत्री रामजी मौर्य एवं विनोद लोधी, महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, जिला मंत्री बृजेश सिंह, उमेश शुक्ला, उमा राज, रामजी दीक्षित, दुर्गेश नंदन पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजुलता श्रीवास्तव, अनीता निगम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रमुख सौरभ त्रिवेदी, एवं सह प्रमुख निष्कर्ष मिश्रा, सहित समस्त जिला, मंडल एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सामाजिक सुधारों, धर्मनिष्ठता तथा उनके न्यायप्रिय एवं प्रजावत्सल शासन की स्मृति को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई को भारतीय इतिहास की एक अनुपम और प्रेरणास्पद स्त्री व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, संस्कृति और सेवा के संकल्पों के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्मृति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments