Breaking

मंगलवार, 27 मई 2025

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक एमएलसी ने दिया मनोनयन पत्र

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक एमएलसी ने दिया मनोनयन पत्र

गाज़ीपुर सादात क्षेत्र के मुबारकपुर हरतरा निवासी संजय यादव को समाजवादी शिक्षक सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल ने उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मनोनयन के बाद प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक एमएलसी ने उन्हें मनोनयन पत्र दिया। बता दें कि संजय कई वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहते हैं। शिक्षक समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ तथा लोकप्रियता है। प्रदेश नेतृत्व ने उनके जमीनी कार्य और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस बाबत संजय को स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल ने मनोनयन पत्र सौंपा। कहा कि संजय यादव ने हमेशा शिक्षक समाज के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाई है। उनकी यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त व जनसरोकार से जुड़ा बनाएगी। वहीं संजय यादव ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि ये सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि वो सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए शिक्षक समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। बता दें कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के साथ ही उन्हें वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जिसमें गाजीपुर सहित वाराणसी, चंदौली, भदोही और जौनपुर जिले आते हैं। संजय के मनोनयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानु, डॉ विजय बहादुर यादव, रमाशंकर यादव, सुनील यादव, मनोज जायसवाल, राजू यादव, हीरालाल यादव, प्रमोद यादव, राम विजय यादव, पिंटू यादव आदि ने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments