Breaking

शुक्रवार, 21 मार्च 2025

Lmp. भाजपा नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

🔘 नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा का हुआ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन

लखीमपुर। भाजपा लखीमपुर नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करवाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित एवं ऊर्जित किया।
बैठक में पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने संबंधी विस्तृत चर्चा कर व्यापक रूपरेखा बनाई गई। इस बीच पार्टी के नगर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष श्री चड्ढा का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। बधाई एवं शुभकामनाओं के इस दौर में विधायक श्री वर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने भी नगर अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विकास के प्रति विश्वास जताया। 

नगर अध्यक्ष श्री चड्ढा ने पार्टी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी, नगर उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव "जुग्गी" सहित नगर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments