Breaking

रविवार, 12 जनवरी 2025

Lmp. श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने डॉ0 हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती


● चित्रांश सामूहिक प्रयास से कराएंगे स्वामी विवेकानंद मूर्ति का रंगरोगन एवं छत छाया

लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी द्वारा स्थानीय डॉ0 हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दर्जनों चित्रांशों ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
ठिठुरती ठंड में प्रातःकाल डॉ0 हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में एकत्र हुए चित्रांशों ने युवाओं के प्रेरणास्रोत कायस्थ कुल गौरव स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्चन एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की।

 तदोपरांत संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर प्रकाश डाला। महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादाई प्रसंगों का उल्लेख भी किया। इस दौरान संस्था ने सामूहिक प्रयास से स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का रंगरोगन एवं मूर्ति के ऊपर छत छाया करवाने की बात भी कही।  इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चित्रांश शशिकांत श्रीवास्तव, चित्रांश राजेश श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा (रजि.) के अध्यक्ष चित्रांश डॉ. ओ0पी0 श्रीवास्तव एवं महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह, महिला शाखा की अध्यक्ष चित्रांशी अर्चना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनीता निगम, उपाध्यक्ष चित्रांश प्रदीप सक्सेना मुकेश, कोषाध्यक्ष चित्रांश लोकेंद्र श्रीवास्तव, मंत्री रविकांत श्रीवास्तव, इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव, चित्रांश विजय कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश रतन लाल श्रीवास्तव,शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य, स्टाफ और अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments