महाकुम्भ नगर मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर महामंडलेश्वर बन गई हैं। 1990 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। उन्होंने संगम तट पर पिंडदान किया। इस दौरान उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा की। उनका नया नाम अब श्री यामाई ममता नंद गिरी होगा। अब उनका सिर्फ आधिकारिक तौर प रपट्टाभिषेक रह गया है। किन्नर अखाड़ा ने अभिनेत्री को ये पदवी दी है।
ममता कुलकर्णी शुक्रवार शाम संगम पर पिंडदान कीं। दैनिक जनजागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही उनका आधिकारिक तौर पर राज्याभिषेक किन्नर अखाड़े में होगा। साथ ही, उन्हें आज से नया नाम भी दिया जा रहा है। अब उन्हें 'श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments