Breaking

शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

Big Breaking: भाजपा सीनियर लीडर की स्थिति गंभीर, इलाज के लिए आज सुबह हुए सिंगापुर शिफ्ट

जनजागरण डेस्क। भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा की अचानक ब्रेक स्ट्रोक से स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 बताया जाता है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े श्री सिन्हा बीती 17 तारीख को एक बैठक से घर आ रहे थे कि रास्ते में में अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया। बीजेपी वरिष्ठ नेता को फौरी तौर पर दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, इमरजेंसी दवाओं के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर रातों रात उनका आपरेशन हुआ। एक सप्ताह आईसीयू में रहने के बाद भी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इस बीच विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक आज सुबह श्री सिन्हा को सिंगापुर शिफ्ट कर दिया गया है। आज सुबह श्री सिन्हा भारत से सिंगापुर ले जाए गए हैं। उधर श्री सिन्हा के फैन्स को जानकारी मिलने के बाद वो परेशान हो गए हैं। फैन्स लगातार श्री सिन्हा की सलामती की दुवा कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments