Breaking

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

Lmp. शासन-प्रशासन को लगातार पत्राचार के बाद भी नही मिल पा रहे पात्र दिव्यांगों को आवास व शौचालय

● दिव्यांग हितों के लिए आगे आयी राष्ट्रीय विकलांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्था

लखीमपुर। शासन प्रशासन को बार बार पत्राचार के बावजूद नही मुहैया हो पा रहे हैं पात्र दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलने वाले आवास व शौचालय। राष्ट्रीय विकलांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्था उत्तर प्रदेश की जनपद लखीमपुर खीरी इकाई ने एक बार पुनः मांग की है कि पात्र दिव्यांगों को सरकार की योजना के अनुरूप आवास एवं शौचालय दिलाये जाय। 
उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों की उपरोक्त समस्या को राष्ट्रीय विकलांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्था उत्तर प्रदेश लगातार शासन व प्रशासन को खण्ड से लेकर प्रदेश स्तर तक पत्राचार के माध्यम से संज्ञानित कर निराकरण की मांग करती आ रही है लेकिन नतीजा सिफर रहा। संस्थाध्यक्षा मंजुला श्रीवास्तव ने अभी हाल में अक्टूबर माह में भी जिलाधिकारी खीरी को पत्र के माध्यम से सम्बंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए दिव्यांगजनों की उक्त समस्या के निराकरण की मांग की थी। लेकिन वर्ष समाप्ति की कगार पर है और दिव्यांगों की समस्या ज्यूं की त्यूं बनी हुई है। संस्था ने पुनः मांग की है कि पात्र दिव्यांगजनों को आवास एवं शौचालय उपलब्ध करवाए जांय।
बताते चलें दिव्यांगजन हित के लिए सतत प्रयत्नशील  राष्ट्रीय विकलांग पुनर्वास एवं कल्याण प्रशिक्षण संस्था उत्तर प्रदेश दिव्यांग हितों की रक्षा के लिए क्रियात्मक रूप से प्रयास कर रही है। पूरे खीरी जनपद में अलग अलग स्थानों पर साप्ताहिक व मासिक बैठक कर दिव्यांगजनों की समस्याओं की सुनती है और सम्बंधित मंचो पर रखकर निराकरण के प्रयास करती है साथ ही सक्षम लोगो के सहयोग से दिव्यांग सहायतार्थ भी आगे आती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments