● स्टॉलो पर उमड़े जनजातीय समाज के लोग,
मिली सौगाते
● सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी जनजातीय समाज की संस्कृति और सभ्यता की झांकी
लखीमपुर खीरी 15 नवंबर। शुक्रवार को खीरी जिले के सुदूरवर्ती सीमावर्ती जनजातीय क्षेत्र के ग्राम सोनहा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर "जनजाति गौरव दिवस" को उत्साह, उल्लास, और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पलिया वीरेंद्र शुक्ला ने डीपीआरओ विशाल सिंह, परियोजना अधिकारी यूके सिंह,अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों संग फीता काट कर किया।
पीओ यूके सिंह ने "जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया। जनजातीय क्षेत्र के लिए चलाई जा रही विकासपरक कार्यक्रमों की विस्तृत एवं बिंदुवार जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जनजातीय समुदाय के गौरवमयी इतिहास के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि जनजातीय समुदाय के मातृभूमि के प्रति त्याग, निष्ठा और वीरता को प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला व पीओ यूके सिंह ने डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) तेजस्वी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एस के सचान संग विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान थारू जनजाति की महिलाओं-बालिकाओं से एक एक कर मुलाकात कर संवाद किया। एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं थारू महिलाओं ने थारू होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। इसके बाद विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं की सौगातें दी। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन परियोजना अधिकारी यूके सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) तेजस्वी मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
*योजनाओं को लेकर जनजातीय क्षेत्र पहुंचा अफसरो का दल*
जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय अधिकारियों का दल केंद्र, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर जनजातीय क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने बैंकिंग, समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, खाद एवं रसद, जनजाति विकास, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टालो का अवलोकन कर जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए।
*जनजाति गौरव दिवस पर हुआ अलंकरण*
ब्लॉक प्रमुख और जिला स्तरीय अफसरो ने पीओ यूके सिंह के संयोजन में जनजाति समाज की जिला पंचायत सदस्य लीला देवी, थारू जनजाति संघ के अध्यक्ष फूल सिंह राणा, बड़ी संख्या में नीट, इंजीनिरिंग जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित थारू समाज के युवाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
*कवियों ने सुनाया जनजातीय समाज का गौरव गान*
जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनजाति समाज पर एक लघु फिल्म दिखाई गई। इसके बाद जिले के कवि राजेंद्र तिवारी कंठक, कमलेश धुरंधर ने कविता के माध्यम से बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके उपरीता और व्यक्तित्व को सुनाया।कार्यक्रम में प्रिंसिपल संध्या शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के पुरुष महिला एवं छात्र-छात्र मौजूद रहे। वही प्रशांत बाजपेई द्वारा मंच संचालन किया गया।
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी जनजातीय समाज की संस्कृति और सभ्यता की झांकी*
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय प्राथमिक विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं ने जनजातीय समाज की संस्कृति और सभ्यता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments