Breaking

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024

Lmp. निरंतर सेवा सहयोग के लिए राम मोहन गुप्त हुए सम्मानित

पुष्प वाटिका लीला आयोजन समिति गुड़ मंडी द्वारा नगर के समाजसेवी राम मोहन गुप्त का निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग और सेवा के लिए सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।

स्थानीय गुड़ मंडी में पुष्प वाटिका लीला मंचन के उपरांत पुष्प वाटिका लीला आयोजन समिति गुड़ मंडी द्वारा नगर के सुपरिचित समाजसेवी राम मोहन गुप्त को, उनके द्वारा आयोजन समिति को निरंतर दिए जा रहे सहयोग, मंचीय संचालन और सेवा के लिए पुष्पाहार, दोशाला और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समिति के मुख्य संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी व्यवसायी रमाकान्त गुप्त की अनुसंशा पर कन्हैया गुप्ता द्वारा राम मोहन गुप्त को सम्मानित किए जाने की घोषणा का सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।  रमा कान्त गुप्त, पवन शर्मा, हरीशंकर गुप्त, दिनेश कुमार सर्राफ एवं शरद कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से श्रीगुप्त को सम्मानित कर भविष्य में भी पूर्ववत सहयोग की कामना की।

विगत 51 वर्षों से गुड़मंडी में सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम लीला की पुष्प वाटिका लीला का सुव्यवस्थित आतिथ्य पुष्प वाटिका आयोजन समिति गुड़ मंडी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें रमाकांत गुप्त एवं विभिन सहयोगियों द्वारा प्रभु स्वरूपों के स्वागत, प्रभु भोग, आरती, प्रसाद वितरण एवं लीला मंचन से पूर्व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राम मोहन गुप्त द्वारा कई वर्षों से उपरोक्त आयोजन में सक्रिय भागीदारी करते हुए सेवा-सहयोग प्रदान किया जाता रहा है।

इस अवसर पर नई बस्ती गुड़ मंडी की सभाषद श्वेता शर्मा, रमाकान्त गुप्त, पवन शर्मा, मोहन डालमिया, पिंटू बाथम, कन्हैया गुप्ता, शरद गुप्ता, अरुण कुमार गुप्त, हरी शंकर गुप्त, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दिनेश कुमार सर्राफ, राम प्रकाश गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, तुषार गुप्त, सोमू, लव गुप्ता, सरोजिनी देवी सहित विभिन्न दर्शक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments