Breaking

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

प्रयागराज के बदहाल एसआरएन अस्पताल में टूटे पलंग पर हो रहा मरीजों का इलाज

प्रयागराज जिले का सबसे बड़ा उपचार केंद्र स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय करोड़ों के बजट के बाद भी अपनी बदहाली पर रो रहा है। यहां मरीजों को लेटने के लिए टूटी पलंग दी जा रही है। खिड़कीयों में दरवाजों की जगह बेडशीट लगाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन की इस लचर व्यवस्था से तीमारदारों ने आक्रोश व्यक्त किया है।स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। जहां जिले के साथ साथ दूर दराज से लोग इलाज कराने के लिए अपने मरीज को लेकर आते है।  लेकिन यहां अस्पताल की अव्यवस्था कुछ और ही बयां कर रही है। मरीजों को अस्पताल में आने के बाद तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के महिला वार्ड का दरवाजा टूट गया जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने दरवाजे को निकाल कर हटा तो दिया लेकिन वहां दूसरा दरवाजा नहीं लगाया बल्कि उसपर एक बेडशीट लगा दी। बता दें कि इस महिला वार्ड में इस व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी जताई है। 
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मेंटीनेंस के नाम पर करोड़ों का बजट आता है, बावजूद इसके अस्पताल में कोई व्यवस्था नही है।  इस महिला वार्ड की तरह ही कई ऐसे वार्ड है जहां मरीजों का लेटने के लिए दिया जाने वाला बेड भी टूटा हुआ है। उस टूटे हुए बेड पर मरीजों को भर्ती कर लिटाया गया है।  इसके पहले भी इमरजेंसी सर्जिकल वार्ड में छत से पानी टपकने की शिकायत सामने आई थी। जिसे अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने के बाद सुधारा गया था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments