हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाईयों ने की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की प्रतिमाओं व परिसर की सफाई व माल्यार्पण
गाजीपुर। हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में भाजपा ने क्षेत्र के छावनी लाइन (मंगल मड़ई) में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरा कुशवाहा, बबेड़ी निवासिनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशर्फिया देवी तथा डिलिया (सोनहरिया) में स्थापित शहीद पतिराम पाल की प्रतिमा व परिसर की साफ-सफाई की गई। सफाई करने के लिए भाजपा के जिला मंत्री सुरेश बिन्द, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय आदि पहुंचे और सभी प्रतिमाओं व परिसरों की सफाई की। शशिकान्त शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में 11, 12 व 13 अगस्त को देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों की प्रतिमाओं व परिसर की साफ सफाई की जाएगी। वहीं 12, 13 व 14 अगस्त को प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। बताया कि तुलसीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा की साफ सफाई मंगलवार को की जाएगी। इस मौके पर मुरली कुशवाहा, पंकज विश्वकर्मा, अनुराग प्रजापति, बुद्धिराम बिंद, मनोज कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, धनंजय बिंद आदि रहे। इसी क्रम में बिहरा, कहोतरी व पलिया में डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा, बिरनो ब्लाक परिसर में शहीद निरंजन राजभर तथा बिरनो थाने के गेट पर अमर शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में नारे लगाए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, रमेश सिंह पप्पू, संकठा प्रसाद मिश्र, अवधेश राजभर, मन्नू राजभर, अभिमन्यु सिंह, रामलाल सिंह घूरा, प्रमोद राय आदि रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments