Breaking

गुरुवार, 4 जुलाई 2024

Lmp : कैंडल मार्च निकालकर समाजवादी महिला सभा ने दी हाथरस कांड की मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि

● सपा महिला सभा ने कैंडल मार्च निकालकर की हाथरस कांड में मृत आत्माओं की आत्माशांति की प्रार्थना

● SMS जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे ने कहा लापरवाही बरतने वालों पर हो कार्रवाई

लखीमपुर, दैनिक जनजागरण न्यूज। हाथरस कांड में मृत आत्माओं की आत्मशांति के लिए आज यहां समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे की अगुवाई में लोहिया भवन से अंबेडकर पार्क तक पदयात्रा कर सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष श्रीमती खरे ने कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। सत्संग में लाखों की भीड़ एकत्र हो जाती है लेकिन पुलिस और प्रशासन को पता नही चलता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हादसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व सत्संग संयोजकों पर कार्रवाई करे। इसी के साथ हादसे में घायलों का अच्छा उपचार एवं मृतक परिवार को उचित मुवावजा के साथ एक सरकारी नौकरी दी जाय। कैंडल मार्च में दर्जनों महिलाओं ने पहुंचकर हाथरस कांड की पुण्यात्माओं की शांति की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments