Breaking

बुधवार, 3 जुलाई 2024

शादियाबाद थाने में हुई गोष्ठी, एसपी व डीएम ने आमजन को दी देश के तीन नए अपराध कानूनों की जानकारी

शादियाबाद। 1 जुलाई से देश भर में लागू हुए तीनों नए कानूनों से आमजन को अवगत कराने के लिए स्थानीय थाने में जागरूकता बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की मौजूदगी में लोगों को कानूनों की जानकारी दी और उसमें वर्णित प्रावधानों से अवगत कराया। कहा कि इन कानूनों के बाद अब लोगों को न्याय आसानी से मिलेगा और स्थिति में सुधार होगा। कहा कि न्याय मिलने से लोगों का कानून भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने कई नए धाराओं की जानकारी देकर जागरूक किया और कहा कि वो अन्य लोगों को भी जानकारी दें। इसके अलावा जिले के सभी थानों में गोष्ठी आयोजित की गई। वहीं महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित अपराधों के सम्बन्ध में पुस्तिका में वर्णित प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों से इसके प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में विचार विमर्श करते हुए शंकाओं का समाधान भी किया गया। इसके साथ ही नये कानूनों के सम्बन्ध में तैयार किये गये पम्पलेटों का वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments