Breaking

सोमवार, 17 जून 2024

प्रयागराज / ईद ए क़ुरबॉ आज शहर भर की मस्जिदों में तय समय पर पढ़ी जाएगी विशेष नमाज़

प्रयागराज। इस्लामिक माह ज़िलहिज्जा की दस यानि सोमवार को ईद ए क़ुरबॉ (ईद उज़ ज़ुहा )देश भर में एक साथ अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ मनाया जाएगा।हज़रत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करते हुए दुम्बों व बकरों की क़ुरबानी दी जाएगी। उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक़ चौक जामा मस्जिद ,शिया जामा मस्जिद चक ज़ीरो रोड ,ईदगाह ,मस्जिद शाह वसीउल्ला रौशन बाग़ ,मस्जिद ए खदीजा करैली ,मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार ,मस्जिद खानकाह दायरा शाह अजमल सहित शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में तय समय पर ईद उज़ ज़ुहा की विशेष नमाज़ इमामों की क़यादत में अदा की जाएगी। मस्जिद अय्यूब अंसारी करैली 60 फिट रोड में सबसे पहले सुबहा 6:00 बजे तो आखरी नमाज़ 10 बजे दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद व 10:30 बजे चक ज़ीरो रोड शिया जामा मस्जिद में होगी। ईदगाह सुबहा  8:00 एक मिनारा मस्जिद सुबहा  9:30 मस्जिद ए उमर सुबहा 7:00
मस्जिद वसीआबाद 8:30
मस्जिद तारीक़ सुबहा 7:15
मस्जिद ए ज़मीर सुबहा 8:00
मस्जिद ए बिलाल सुबहा 7:30
मस्जिद गुलशने मुजाहिद मिल्लत सुबहा 8:30 
मुस्तफा कॉम्प्लेक्स सुबहा 8:30
मस्जिद ग़ौस सुबहा 9:30
मस्जिद अटाला चौराहा सुबहा 6:40
मदरसा अफज़लुल मदारिस सुबहा 6:45 व 7:45 पर दो जमात होगी।
मस्जिद ए ताहा सुबहा 8:30
मस्जिद अबु बकर 6:15
जामा मस्जिद चौक सुबहा 8:30
मस्जिद अब्दुल्ला सुबहा 8:00
मस्जिद अबु हुरैरा सुबहा 8:30
मस्जिद उमर फारुक सुबहा 8:00
मस्जिद करामत की चौकी सुबहा 6:30
मुन्ना मस्जिद सुबहा 9:00
बड़ी मस्जिद अटाला सुबहा 7:30
मस्जिद ए तलहा 7:30
बड़ी मस्जिद रसूलपुर सुबहा 8:00
मस्जिद अय्यूब अंसारी सुबहा 6:00
मस्जिद दारुल माआरिफ सुबहा 8:00
मस्जिद ए हबीब सुबहा 7:00 बजे
मस्जिद बैतुल माआरिफ सुबहा 8:30
मस्जिद दारुल एहसान सुबहा 6:30
मस्जिद दायरा शाह अजमल  सुबहा 10:00 
शाही मस्जिद मीरापुर सुबहा 7:00 बजे 

*शिया जमात की मस्जिदों में नमाज़ का समय* 
मस्जिद अल फातिमा बैजुपूर करैली सुबहा 7:30
मस्जिद वज़ीर हसन जे के आशियाना सुबहा 8:30
मस्जिद गदा हुसैन सुबहा 9:00
मस्जिद इमाम रज़ा दरियाबाद सुबहा 8:00
मस्जिद ए मोहम्मदी करैली सुबहा 8:00 
मस्जिद ए इमाम ए सज्जाद (चिराग़ अली) दरियाबाद सुबहा 8:30
इबादतखाना अल खिज़रा रहमत नगर करैली सुबहा 8:30
शिया जामा मस्जिद चक सुबहा 10:00
मुसल्ला ए ज़ीशान करैलाबाग़ सुबहा 9:00
मस्जिद विलायत बेगम क़दम रसूल चकिया सुबहा 9:00
बैतुस्सलात करैली सुबहा 9:00
बैतुस्सलात मिर्ज़ा नक़ी बेग रानी मण्डी सुबहा 9:00
इमामबारगाह रसूलपुर सुबहा 9:00
मस्जिद हम्माम गली सुबहा 9:00
दरगाह मौला अली दरियाबाद सुबहा 9:00
मस्जिद तहसीलदार दरियाबाद सुबहा 9:00
मस्जिद ए नूर दायरा शाह अजमल सुबहा 9:00
मस्जिद क़ाज़ी जी बख्शी बाज़ार सुबहा 9:00
मस्जिद ए इमाम हसन अस्करी दरियाबाद सुबहा 9:30
मस्जिद ए आलिया सब्ज़ी मण्डी सुबहा 9:30
मदरसा जमीयतुल अब्बास वीआईपी कालोनी करैली सुबहा 9:30
मस्जिद बीबी खदीजा सुबहा 9:45
दरगाह इमाम हुसैन दरियाबाद सुबहा 10:30
इमामबाड़ा अरब अली खां दरियाबाद सुबहा 10:00
मस्जिद क़दम रसूल दरियाबाद सुबहा 10:30
मस्जिद ए अमजदीया चक सुबह 10:30
सड़क पर किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन और अवरोध उत्पन्न करने पर प्रतिबंध है ऐसे में मस्जिदों ख़ानक़ाहों व इबादतगाहों में ही नमाज़ अदा करें प्रतिबंधित पशू को ज़िबहा करना क़ानून अपराध है।ऐसे में सिर्फ सुन्नत पर अमल करते हुए उन्हीं जानवरों को राहें हक़ में क़ुर्बान करें जो खुदा की खिदमत में मंज़ूर हो।सड़क पर या खुले स्थान पर जानवर न तो काटें और न ही खून को बहाएं।जानवर के अवशेष को गड्ढा खोद कर दफ्न करें ताकि कुर्बानी के जानवर को ज़िब्हा करते वक़्त पढ़ी जाने वाली क़ुरआन की आयतों की बेहुरमती भी न हो और न ही किसी दूसरे धर्म या व्यक्ति को आघात लगे।वहीं सड़क पर जानवर के अवशेष फेंकने से दुर्गंध भी फैलती है ऐसे में वातावरण के प्रदूषित होने से भी बचा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments