Breaking

सोमवार, 17 जून 2024

सम्मान समारोह में सांसद अफजाल अंसारी व कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित, भाजपा पर साधा निशाना

गाज़ीपुर जमानियां क्षेत्र के जीवपुर गांव में सपा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां सांसद अफजाल अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात सपा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद सपा सांसद ने कहा कि मोदी योगी सरकार शुरू से ही तानाशाही कर रही थी और उसके इस रवैये का मुंहतोड़ जवाब जनता व सपा कार्यकर्ताओं ने दिया है। कहा कि हमारा हौसला बुलंद है। कहा कि कार्यकर्ताओं को सपा सिरआंखों पर बिठाती है। वो जितने मजबूत रहेंगे, उतना ही सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ आवाज उठाएंगे। कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकार हमेशा से मजहबी दंगों की आड़ लेती रही है। लेकिन हम समाजवादी कार्यकर्ता अपने सम्मान के लिए मर जाएंगे, लेकिन ऐसी ताकतों के आगे नहीं झुकेंगे। इसके बाद पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने संबोधित किया। कहा कि गाजीपुर लोकसभा में मिली जीत आम जनता के प्यार व कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। कहा कि जनता ने इस बार के चुनाव में महत्वपूर्ण फैसला लिया और एनडीए को सत्ता से दूर रखने का प्रयास किया लेकिन जोड़तोड़ की राजनीति करने वालों ने इसमें भी जनता के साथ धोखा किया। कहा कि भाजपा सरकार से देश के कारपोरेट वर्ग को छोड़कर बाकी सभी वर्ग परेशान हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, गायक विजय लाल यादव, सुरेंद्र यादव, रजनीकांत यादव, संतोष कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, संसार सिंह, दयाशंकर यादव, अनिल यादव, विजय यादव, विकास सिंह, दीपक यादव, रजनीकांत यादव आदि रहे। संचालन मन्नू सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments