Breaking

शुक्रवार, 21 जून 2024

बदायूँ में सिपाही की पत्नी का नहाते बनाया वीडियो, और फिर

 बदायूं । जिले के एक थाने में तैनात सिपाही दो साल पहले जब उझानी के सहसवान चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। तब वहीं अपने मकान का निर्माण करा रहे एक युवक ने उसकी पत्नी के नहाते समय वीडियो बना लिए।
इसके बाद उसे वीडियो प्रसारित करने की बात कह डरा धमकाकर ब्लैकमेल कर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। अलग अलग जगह बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करन पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पत्नी ने सिपाही को बताया पूरा मामला इस बीच किसी तरह सिपाही को इसकी भनक लगी। उसने जब पत्नी से बात की तो उसने पूरा मामला बताया।अब एसएसपी के आदेश पर सिपाही की पत्नी के शिकायती पत्र पर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जिले के एक थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि उनके पति की जून 2022 से मुजरिया थाने में पोस्टिंग थी। बच्चों की पढाई के लिए वह उझानी के सहसवान चौराहे पर एक मकान में रहतीं थीं। उसी मकान के बराबर में पारस के मकान का निर्माण चल रहा था। पारस पानी के लिए उनके मकान में आता रहता था। एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम ऊपर से खुला था।इसी दौरान पारस ने उनके नहाते हुए वीडियो व फोटो ले लिए। बाद में उसने उन्हें वीडियो फोटो दिखाए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो डीलिट करने की बात कहने पर दोनों बच्चों और पति को मारने की धमकी देता। इसके बाद उनके पति को थाने में ही सरकारी आवास मिल गया। यह बात पारस को पता लग गई। जब वह बच्चों को स्कूल से लेने जाती तो पारस उन्हें रास्ते में रोकता। 28 मई 2024 को उनके पति ड्यूटी के चलते बाहर गए थे।इसी दौरान पारस उनके आवास पर आ गया। जहां बच्चों के गले पर चाकू रखकर डराया। आरोपित ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। उनके पति को किसी तरह इसकी जानकारी हुई तो आरोपित की शिकायत उझानी पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी उनके पति से रंजिश मानने लगे। इसके बाद उनके पति को सिविल लाइंस क्षेत्र में घेरकर गाली गलौज की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments