Breaking

गुरुवार, 27 जून 2024

सामाजिक सेवा सम्मान से विभूषित हुए डॉ रणविजय नारायण सिन्हा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत 5 उत्कृष्ट समाज सेवी

● सामाजिक सेवा सम्मान से विभूषित हुए डॉ रणविजय नारायण सिन्हा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत 5 उत्कृष्ट समाज सेवी

● इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने बिहार विधान परिषद में आयोजित किया संपूर्ण क्रांति जयंती समारोह

पटना। गत रविवार बिहार विधान परिषद सभागार में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन द्वारा आयोजित हुए सम्पूर्ण क्रांति जयंती समारोह में प्रोफेसर डॉ0 रणविजय नारायण सिन्हा, बिहार विद्यापीठ के निदेशक एवं पूर्व प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, विधायक अरुण कुमार सिंह सहित पांच उत्कृष्ट समाजसेवियों को बिहार विधानसभा सदस्य समीर महासेठ के कर कमलों से सामाजिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान प्रोफेसर डॉ रणविजय नारायण सिन्हा को सम्पूर्ण क्रान्ति आन्दोलन के दौरान मोतिहारी जिला में छात्र आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करने एवं आपातकाल में जेल की यातना झेलते हुए भारतीय लोकतंत्र को संरक्षित करने  के लिए  दिया गया।
यह सम्मान कुल पांच व्यक्तियों को दिया गया। संदीप स्नेह के संयोजन में संपन्न हुए उक्त समारोह में श्रधेय जय प्रकाश नारायण के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए संस्था द्वारा सम्पूर्ण क्रांति के 50 वर्ष पूरे होने पर जेपी आंदोलन के विषय पर नई पीढ़ी को बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments