Breaking

गुरुवार, 30 मई 2024

Lmp : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

● इंडियन बैंक की संयोजन, अगुवाई में.....


● राजभाषा कार्यान्वयन को गति देना ही नराकास का उद्देश्य : केसी त्रिपाठी

लखीमपुर खीरी 30 मई। गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग भारत सरकार के निर्देश पर
देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक इंडियन बैंक के संयोजन और अध्यक्षता में गुरुवार को होटल एलीट इन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुए, इसकी अध्यक्षता अंचल प्रमुख,इंडियन बैंक केसी त्रिपाठी ने की। 

बैठक का शुभारंभ वाणी की देवी मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्य प्रबंधक अभिषेक पटेल ने कहा कि यह समिति लखीमपुर खीरी नगर स्थित कार्यालयों के मध्य के एक बेहतर और प्रेरणादाई वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। समिति के सदस्यों के मध्य राजभाषा कार्यान्वन की स्थिति का विश्लेषण करते हुए सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ अंजनी कुमार पांडेय ने सदस्यों का आह्वान किया कि वह तिमाही प्रगति रिपोर्ट एवं छमाही प्रगति रिपोर्ट भरते समय अत्यंत सावधानी बरतें।

उपनिदेशक छबिल कुमार मेहर ने कहा कि हिंदी हमारे आत्म स्वाभिमान एवं गौरव की भाषा है। हिंदी संस्कार, संस्कृति एवं सामाजिक धरोहर की भाषा है, हमें हीनभावना से ऊपर उठकर हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। हमें दैनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग में संकोच नहीं करना है बल्कि उसके प्रयोग में गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।

समिति अध्यक्ष केसी त्रिपाठी ने कहा कि इंडियन बैंक को नराकास का संयोजक बनाया जाना। हमारे लिए गर्व की बात है। श्री त्रिपाठी ने अंचल की की पत्रिका इंडगोकर्ण के प्रकाशन का निर्णय भी लिया। साथ ही आगामी हिंदी माह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने एवं हिंदी भाषा हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को पुरस्कृत किए जाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर अवधी के मूर्धन्य कवि ज्ञान प्रकाश आकुल ने कविता पाठ भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ अंजनी कुमार पाण्डेय ने किया। सफल आयोजन में सहयोग 
मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक अभिषेक पटेल  एवं पंजाब नेशनल बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा श्रीमती अमृता गुप्ता का रहा। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एलडीएम अजय कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग भारत सरकार के मा. उपनिदेशक छबील कुमार मेहर की  गरिमामय उपस्थिति रही।भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य सभी राष्ट्रीयकृत बैंक भारतीय जीवन बीमा निगम, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आयकर विभाग, सशस्त्र सीमा बल, नेहरू युवा केंद्र एवं अन्य सभी केंद्र सरकार के कार्यालय प्रमुख भी उपस्थिति रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments