Breaking

शुक्रवार, 10 मई 2024

अखिल क्षत्रिय महासभा ने भव्य तरीके से मनाया राणा प्रताप का जन्मदिन

प्रयागराज। राणा प्रताप जयंती के अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा ने अपने दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शहर स्थित हुसैनगंज के राणा प्रताप चौराहे पर उनकी मूर्ति पर भव्य तरीके से माल्यार्पण किया चौराहे से थोड़ी दूर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास दीप भवन से राणा प्रताप चौराहे तक सैकड़ो की संख्या में लोग झंडा एवं बैनर के साथ नारा लगाते हुए पहुंचे।
 इसके बाद राणा प्रताप की मूर्ति पर भव्य तरीके से माल्यार्पण किया गया और राणा प्रताप अमर रहे जैसे नारों से चौराहा गूंजायमान हो गया।
 इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने राणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि राणा प्रताप एक महान शासक ही नहीं थे बल्कि त्याग, समर्पण, सत्य निष्ठा और देशभक्ति के साक्षात प्रति मूर्ति थे उन्होंने कहा कि राणा प्रताप जैसे महापुरुष सिर्फ एक समाज और एक जाति के नहीं थे वह पूरे भारतवर्ष के थे इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सोमेश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अमित सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, राष्ट्रीय ऑडिटर मनोज सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ सोमवंशी, राष्ट्रीय प्रमुख प्रचारक राधा मोहन सिंह , युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर सिंह ,प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अजीत सिंह, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष बाराबंकी रणविजय सिंह राठौड़, बाराबंकी के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र राज सिंह, बृजेश सिंह प्रतापगढ़ और वीरांगना अध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या सिंह ,जिला उपाध्यक्ष मानसिंह, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट भानु प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रवि सिंह, वीरेंद्र सिंह कन्नौज, अरविंद सिंह ठठेरी, रणजीत सिंह,शशांक सिंह  चिनहट,के अलावा श्री राम क्षत्रिय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुना बक्स सिंह,  राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अध्यात्म सिंह व विजय सिंह धाकरे समेत सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  संयोजन ए के सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments