Breaking

गुरुवार, 2 मई 2024

सिविल लाइंस में छीनी थी एक महिला की चेनपोलो ग्राउण्ड के पास से किए गए गिरफ्तार

प्रयागराज धरना चौकी प्रभारी रविंदर शर्मा और एसओजी ने दो शातिर लुटेरों को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी सिविल लाइंस पोलो ग्राउण्ड के पास से की गई है। दोनों के खिलाफ कई केस थानों में दर्ज हैं। घटना सिविल लाइंस की है। एक दंपत्ति सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। मामले में डीसीपी ने एसओजी को लगाया। एसओजी ने दोनों लुटेरों को पकड़ लिया है। हालांकि छीनी गई चेन बरामद नहीं हो सकी। लुटेरों ने चेन बेंच दी थी।सिविल लाइंस में एक अपार्टमेंट रहने वाली राधा वैश्य अपने पति के साथ मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। दोनों वापस अपने अपार्टमेंट की तरफ लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आए। एक लुटेरे ने राधा वैश्य के गले से सोने की चेन खींच ली। जब तक राधा शोर मचाती, बाइक सवार लुटेरे भाग निकले। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज किया। डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने दिनदहाड़े हुए घटना को गंभीरता से लिया। डीसीपी सिटी ने धरना चौकी प्रभारी रविंदर शर्मा और एसओजी को लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments