Breaking

मंगलवार, 28 मई 2024

सपा मुखिया अखिलेश यादव की ग़ाज़ीपुर में हो रही जनसभा में गयी मखदुमपुर की महिला की मौत मचा कोहराम

सपा मुखिया अखिलेश यादव की ग़ाज़ीपुर में हो रही जनसभा में गयी मखदुमपुर की महिला की मौत मचा कोहराम

गाज़ीपुर भीमापार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ग़ाज़ीपुर में हुई जनसभा में गयी सादात थानाक्षेत्र के मखदुमपुर निवासिनी विवाहिता की भीषण गर्मी के चलते मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में शव को लेकर घर आ गए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मखदुमपुर निवासी सुभाष यादव गुजरात के अहमदाबाद में किसी मिल में मजदूरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। आज ग़ाज़ीपुर में अफजाल अंसारी के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा थी। जिसमें शामिल होने के लिए गांव के प्रधान प्रतिनिधि मुजीब अहमद ने सुभाष की पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी व उसकी जेठानी परमिशा देवी को बस से ले गया था। वहां रैली में रहने के दौरान भीषण गर्मी के कारण रीता की तबियत बिगड़ गयी और वो जनसभा स्थल पर ही अचेत होकर गिर गयी। रैली खत्म होने के बाद सभी उसे लेकर बाहर आये और वहां उसे पानी पिलाया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद वो उसे बस से लेकर सैदपुर आये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वो उसकी लाश को लेकर उसके घर चले गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। मृतका अपने पीछे 1 पुत्री 17 वर्षीय आरती व 2 पुत्र 8 साल के अजय व 9 साल के विजय को छोड़ गई है। उसकी मौत के बाद सभी अपनी मां के शव से लिपटकर बिलख रहे थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments