Breaking

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

योग साधना केंद्र श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला द्वारा धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

(प्रेस विज्ञप्ति )। भारतीय योग संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क योग साधना केंद्र श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड लखीमपुर खीरी मे होली मिलन समारोह कार्यक्रम अत्यन्त धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।  
कार्यक्रम मे भारतीय योग संस्थान की जिला कार्यकारिणी , जिला महिला कार्यकारिणी , क्षेत्रीय प्रधान , क्षेत्रीय मन्त्री , केंद्र प्रमुख सहित काफी संख्या मे साधक एवम् साधिकाये उपस्थिति रही। 
   कार्यक्रम मे मँचासीन अतिथिगण प्रान्तीय प्रधान उ. प्र. पूर्वी श्री नरेश चन्द्र वर्मा, संरक्षक सेवक सिंह अजमानी  , जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा , जिला मन्त्री शिवराम वर्मा , जिला संगठन मन्त्री अशोक तौलानी , जिला महिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव , मन्त्री श्रीमती किरन अग्रवाल , संगठन मन्त्री डा. सुशीला सिंह , मार्गदर्शक के. पी. त्रिपाठी , पूर्व प्राचार्य डी. एन. शुक्ला गुरु जी , जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द वर्मा , क्षेत्रीय प्रधान व जिला कार्यकारिणी सदस्य राम बहादुर मित्रा, प्रेमपाल वर्मा , जयप्रकाश मिश्रा, जगदीश गिरी, अशोक शर्मा , लक्ष्मी वाजपेयी,राजेश जी  आदि ने सर्वप्रथम  विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन  बैच लगाकर व चंदन का तिलक लगाकर तथा गुलाब की पंखुरी से बारिश कर व गुलाल लगाकर किया गया। 
     अतिथियों का स्वागत व सम्मान केंद्र प्रभारी राजेश श्रीवास्तव , सह प्रभारी मुकेश सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता व सुरेश दीक्षित एवं केंद्र के साधक राजीव मिश्रा , रामेश्वर दयाल शर्मा , विपिन भारद्वाज , प्रेम सागर गिरी , कामनाथ चौधरी , राम निवास गुप्ता , लक्ष्मीकांत दीक्षित , राघवेंद्र शुक्ला , श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती रीना अस्थाना , एस. बी. प्रजापति द्वारा किया गया। 
     कार्यक्रम मे अर्चना श्रीवास्तव जी द्वारा गाये गीत ने सभी उपस्थिति लोगों का मन मोह लिया और किरन अग्रवाल , अशोक तौलानी, सुशीला जी व अन्य लोगों द्वारा सुनाए चुटकलों ने सभी कॊ ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। 
   मँचासीन महानुभावों ने सभी उपस्थिति साधक /  साधिकाओ कॊ बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं और सभी उपस्थिति साथियों ने साथ  साथ होली की प्रतीक मिठाई गुझिया, चाय नाश्ता व चाट का आनंद लिया। 
      केंद्र प्रमुख राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने सभी महानुभावों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने केंद्र के कार्यक्रम संयोजक व सभी साधकों द्वारा कार्यक्रम कॊ सफल बनाने मे एकजुटता व सहयोग तथा मेहनत हेतु विशेष आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया और खुशनुमा माहौल मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments