Breaking

गुरुवार, 28 मार्च 2024

उत्कृष्ट सृजन सम्मान से विभूषित हुए खीरी जनपद के ख्याति प्राप्त साहित्यधर्मी राममोहन गुप्त

● होरी खेलूं श्रीराम प्रभु संग कृति के लिए राम मोहन गुप्त को मिला उत्कृष्ट सृजन सम्मान

शब्दों की दुनिया साहित्यिक मंच के वर्चुअल पटल पर पोस्ट आफ दि डे शीर्षक अंतर्गत प्रेषित रचना होरी खेलूं श्रीराम प्रभु संग के लिए राम मोहन गुप्त को उत्कृष्ट सृजन सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

सुविख्यात साहित्यिक संस्था शब्दों की दुनिया की संस्थापक सुनीता रमन, दैनिक आयोजन के समन्वयकों पंकज चौधरी और पूजा रमन द्वारा नगर लखीमपुर के साहित्यकार राम मोहन गुप्त को होली के अवसर पर रचित होरी खेलूं श्रीराम प्रभु संग साथ में सीता माई कृति के लिए उत्कृष्ट सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया है।
श्रीगुप्त को उपरोक्त सम्मान दैनिक आयोजन पोस्ट आफ दि डे में सहभागिता और सर्वोत्तमता के आधार पर प्रदान किया गया है।

इससे पूर्व भी शब्दों की दुनिया मंच द्वारा राम मोहन गुप्त की कृतियों पिता, सृष्टि की अनुपम कृति नारी,फिर जन्मेंगे अजन्मे, मेरे रक्त की बूंद बूंद में हिंदुस्तान, जय जय भारत महान की आदि रचनाओं के लिए भी उत्कृष्ट सृजन सम्मान प्राप्त हो चुका है। 

श्रीगुप्त शब्दों की दुनिया संस्था के अंदाज शायराना में कई बार सर्वश्रेष्ठ रचनाकार, रग रग में बसता हिन्दुस्तान के अंतर्गत देशभक्त साहित्यकार सम्मान, साहित्य सागर शब्द सारथी सम्मान, शानदार शायर पुरस्कार, शब्दों की दुनिया प्रथम वार्षिकोत्सव में सक्रिय सहभागिता, बोलती तस्वीर, अधूरी कहानी एवं चित्राधारित लघु कथा आदि के लिए भी प्रशस्ति सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।  श्रीगुप्त को प्राप्त हुई उपरोक्त विशेष प्रशस्ति और उत्कृष्ट सृजन सम्मान पर इष्ट मित्रों एवं परिजनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभेच्छाएं दी गईं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments