Breaking

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी आगामी 07 अप्रैल को मनाएगी होली महोत्सव

● 17 अप्रैल को तैयारी बैठक आयोजित कर होली उत्सव को सफल बनाने के लिए संस्था बनाएगी व्यापक रूपरेखा

15 मार्च, लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी द्वारा पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले होली उत्सव को भव्य बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव ने तैयारियों को लेकर इस रविवार संरक्षक राजीव रत्न खरे के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की है।
उल्लेखनीय है कि श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी राग, फाग, अनुराग के महापर्व होली पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास समर्पित रंगारंग आयोजनों से सुसज्जित होली उत्सव का आयोजन हर वर्ष करती है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने होली के उपलक्ष्य में आगामी 07 अप्रैल को भव्य होली उत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया है। संस्था अध्यक्ष डॉ0 श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार इस उत्सव का स्वरूप भव्य व दिव्य होगा। बाल प्रतिभा प्रदर्शन व विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे। स्थानीय श्री चित्रगुप्त पुरम गढ़ी रोड स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस आयोजन की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना से एवं होली मिलन के दौरान कायस्थों के परस्पर परिचय से होगी। अध्यक्ष डॉ0 श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 17 मार्च को आयोजित हो रही बैठक में व्यापक रूपरेखा बनाकर पदाधिकारियों को अलग अलग दायित्व देकर क्रियान्वित किया जाएगा। डॉ0 श्रीवास्तव ने बताया कि 07 अप्रैल को होलिकोत्सव में संस्था की इकाई का विस्तार भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments