Breaking

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

कोलकाता में रेलवे के वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट डा बीएन झा को पितृशोक

- बिहार के दरभंगा के लहटा, मनीगाछी गांव के निवासी थे सर्व नारायण झा

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के केंद्रीय अस्पताल, गार्डेनरीच कोलकाता के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा निदेशक व वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट डा बीएन झा के पिता सर्व नारायण झा का शुक्रवार सुबह यहां इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कई दिनों से वे रेलवे अस्पताल के आइसीयू में भर्ती थे।पिछले कई वर्षों से वे यहां अपने छोटे पुत्र डा बीएन झा के साथ ही रह रहे थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्रियों सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शाम में कोलकाता के कालीघाट स्थित श्मसान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र केएन झा ने उन्हें मुखाग्निी दी, जो बोकारो सेल में जीएम हैं। अंतिम यात्रा में तीनों पुत्रों व परिवार के अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार, रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारी आदि शामिल हुए।मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के लहटा (मनीगाछी) गांव निवासी सर्व नारायण झा टाटा समूह की कंपनी टिस्को, जमशेदपुर से रिटायर्ड सुपरवाइजर थे, जहां उन्होंने 42 वर्षों की सेवा दी थी। उनके तीनों पुत्र से लेकर पोते- नाती सभी विभिन्न सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। मझले बेटे यूएन झा भी टाटा पावर, प्रयागराज के हेड हैं। परिवार में चार-चार डाक्टर ही हैं। कनिष्ठ पुत्र डा बीएन झा (वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट), उनकी पत्नी डा मीनू झा (गायनकोलाजिस्ट) के अलावा उनके पुत्र डा आयुष झा और पुत्री डा आस्था झा भी हाल में चिकित्सक बने हैं। सर्व नारायण झा के निधन से स्वजनों में शोक की लहर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments