Breaking

सोमवार, 22 जनवरी 2024

जय श्री राम के नारो से गूंजा बाकेगंज का राधाकृष्ण मंदिर परिसर, रहा उत्सव जैसा माहौल

● श्री राधा कृष्ण मंदिर में जले दीप, दगाए गए पटाखे
   
धर्मवीर गुप्ता। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए बांकेगंज के श्री राधा कृष्ण मंदिर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया 1100 दीपों से जय श्री राम लिखा गया और भारी मात्रा में पटाखे दगाए गए। महिलाओं ने राम के भजनों पर नृत्य भी किया।
  सुबह गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया था। उसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई। शाम के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से दीपक लेकर मंदिर पहुंचे। वहां उपस्थित लोगों ने दीपको से जय श्री राम लिखा। मंदिर परिसर के अन्य जगहों पर भी दीपक जलाए गए। उसके बाद उपस्थित लोग जय श्री राम के नारे लगाते रहे। पटाखे भी दगाये जाते रहे। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने राम के भजनों पर नृत्य भी किया। इससे उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोग भी अपने आराध्य के नाम पर झूमते नजर आए। 500 वर्षों के बाद मंदिर बनने की खुशी सभी के चेहरे पर नजर आई। इस भव्य आयोजन को भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव कौशल के साथ विवेक सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, दिनेश शर्मा, महेंद्र महेश्वरी सहित तमाम लोगों ने सफल बनाया। स्थानीय बाजार के तमाम व्यापारी भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम जायसवाल भी अपने सहकर्मियों के साथ मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments