Breaking

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

दिव्यांग आदेश के लिए आशा की किरण बना जनता दर्शन

● दिव्यांग आदेश के लिए आशा की किरण बना जनता दर्शन, डीएम ने दिलाई नई ट्राई साइकिल

लखीमपुर खीरी 23 जनवरी। दुखी मन से डीएम के जनता दर्शन में पहुंचे दिव्यांग आदेश कुमार को जैसे मनमांगी मुराद मिल गई। भविष्य के सपने संजोते हुए वह मुस्कराते वापस लौटे। आदेश कुमार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नई हाथ साइकिल दिलवाकर उनकी कई परेशानियों का निदान कर दिया।

मंगलवार की सुबह तहसील, ब्लॉक मितौली के ग्राम उसरी निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग आदेश कुमार जिलाधिकारी जनता दर्शन में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के समक्ष प्रस्तुत होकर ट्राई साइकिल प्रदान किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। इस पर डीएम ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर को बुलाकर उसकी पात्रता का परीक्षण कराने के बाद जनता दर्शन के दौरान ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से उन्हें नई हाथ साइकिल दी गई। इस दौरान उन्होंने कंबल भी प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments