Breaking

रविवार, 10 दिसंबर 2023

कायस्थ समाज के उत्थान के उद्देश्य से द्वय प्रदेशों में 5 दिवसीय दौरे पर रहे अ.भा.चि.वं.महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष

● कायस्थ समाज के उत्थान के उद्देश्य से द्वय प्रदेशों में 5 दिवसीय दौरे पर रहे अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

● अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी, एमपी का दौरा कर किया कायस्थ जनजागरण

● कायस्थ विकास एवं भगवान चित्रगुप्त महिमा प्रसार पर केंद्रित रहा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष का 5 दिवसीय दौरा 

दैनिक जनजागरण न्यूज डेस्क। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र माथुर ने यूपी, एमपी का पांच दिवसीय दौरा कर कायस्थों का जनजागरण किया। कायस्थ समाज के विकास, भगवान चित्रगुप्त की महिमा प्रसार पर केंद्रित इस यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री माथुर ने महासभा के संगठनात्मक विस्तार हेतु सार्थक प्रयास भी किये।

    ●  गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा का विशाल वार्षिकोत्सव 17 दिसंबर को 👇
पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत उन्होंने मध्यप्रदेश के गुना जिले से की, जहां क्षेत्रीय भ्रमण कर कायस्थों से मुलाकात की। इसी क्रम में 07 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री माथुर ने कायस्थ चेतना जागृत की। 8 दिसंबर को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कायस्थों से मुलाकात की, यहां उन्होंने कायस्थ एकता का मूलमंत्र देते हुए कहा कि कायस्थ समाज का विकास एकता से ही संभव है। भ्रमण एवं दौरे की इस कड़ी को बढ़ाते हुए महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 दिसम्बर को झांसी रहे और 10 दिसंबर को एमपी के  ग्वालियर में उन्होंने अपनी इस कायस्थ चेतना जागृति यात्रा का समापन किया। 

अपनी सुखद यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया कि परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने दोनों प्रदेश के महासभा पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री माथुर के साथ महासभा राष्ट्रीय सचिव डॉ0 अरविंद श्रीवास्तव 'असीम', राष्ट्रीय मार्गदर्शक जय प्रकाश श्रीवास्तव सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments