Breaking

शनिवार, 30 दिसंबर 2023

भारत की अमीर महिलाएं : पति के निधन के बाद एक संभाल रही कारोबार और 4 के बारे में भी जानिए

भारत में सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में सावित्री जिंदल ने बाजी मारी है। वे भारत की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप  की चेयरमैन हैं। वे देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में छठे स्थान पर आती हैं और महिलाओं की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। जिंदल फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में 94वें नंबर पर हैं। 73 साल की सावित्री की नेटवर्थ 17 अरब डॉलर (13,91,31,82,50,000 रुपये) है। कहा जाता है कि वे कभी कॉलेज नहीं गईं। साल 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल से उनकी शादी हुई थी। पति के निधन के बाद से वे ही कारोबार संभाल रही हैं। सावित्री जिंदल के बाद देश की टॉप अरबपति महिलाओं की लिस्ट में रोशनी नादर मल्होत्रा, रेखा झुनझुनवाला, फाल्गुनी नायर, किरण मजूमदार शॉ के नाम हैंनीता अंबानी की नेटवर्थ अभी 2.8 बिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर है। वह कई बड़े वेंचर की अगुवाई करती हैं। रिलायंस फाउंडेशन के अलावा वह महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली डिजिटल मूवमेंट हर सर्कल की अगुवाई करती हैं।
रोशनी नादर मल्होत्रा देश की टॉप-5 अमीर महिलाओं में शामिल हैं। बीते साल जारी हुई Leading Wealthy Women रिपोर्ट के अनुसार रोशनी नादर की कुल संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये है। रोशनी नादर एचसीएल (HCL) की चेयरपर्सन हैं। रोशनी के पिता शिव नादर भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments