लखीमपुर खीरी 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर सोमवार की प्रातः डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। फिर राष्ट्रगान हुआ और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जय घोषों से परिसर गूंज उठा। डीएम ने राष्ट्रगान गाने वाली बलिकाओं को पुरस्कृत किया। इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।
सर्वप्रथम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम संजय सिंह ने गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों (मनोज श्रीवास्तव, ध्रुव पुरी, मनीष धवन, नंदकुमार मिश्रा, ब्रह्मऋषि नागर) को शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी व शास्त्री विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए, इनके विचारों से समाज में परिवर्तन आयेगा। क्योंकि गांधी गीरी एक भावना हैं। हम सबको गांधी जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। इन दो विभूतियों ने देश को गौरवान्वित किया है, गांधी जी ने सत्य, अंहिसा के बल पर भारत को स्वतंत्र कराया। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने देश को विश्व पटल पर पहचान दिलायी। गांधी जी ने नारी शिक्षा पर विशेष बल दिया। वे सामाजिक स्वतंत्रता के पक्षधर थे। गांधी व शास्त्री ऐसे असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे, जो सदियों तक प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे। हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए।
एडीएम ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा एवं नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। सत्याग्रह एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्वलित की। देश की राजनीतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो कर सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने शास्त्री जी के भी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने गांधी व शास्त्री के विषय में सारगर्भित विचार व्यक्त किये। इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर पत्रकार एनके मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर एसटीओ अमित कुमार राय, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, डीपीओ संजय निगम, डिप्टी कलेक्टर विधेश, राजीव निगम, प्रशासनिक अधिकारी एवं नाजिर मो. सलीम सहित कलेक्ट्रेट कैम्पस के कार्यालयों के कर्मचारी मौजूद रहे।
● डीएम ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
● डीएम को अपने बीच पाकर बच्चों के खिले चेहरे
लखीमपुर खीरी: 02 अक्टूबर। गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर में स्थित गांधी बालोद्यान कन्या जूनियर हाईस्कूल विघालय में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व उपजिलाधिकारी श्रद्धा सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की नर्सरी की छात्रा ने डीएम का माल्यार्पण किया। विद्यालय के छात्राओं ने रामधुन सहित तमाम देशभक्ति से भरे गीत प्रस्तुत किये।
इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष/ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी के सत्य अंहिसा तथा शांति के संदेश की प्रासंगिता और अधिक बढ़ गयी है। ऐसे में गांधी जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हमें तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए नये सोपानों को प्राप्त करे। आप सभी बाल्यकाल में है और देश में आने वाले भविष्य है। बापू के बताए रास्ते पर चलकर गांधी जी के मूल्यों और आर्दशों को अपनाये। शिक्षा वह रास्ता है जो आसपास एवं परिवार का भविष्य संवार सकता है। डीएम ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया, इस मौके पर एसडीएम श्रद्धा सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाए व बच्चें मौजूद रहें।
● गांधी जयंती पर जिला जज ने किया स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ
● शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली प्रभात फेरी, किया जागरूक
लखीमपुर खीरी 02 अक्टूबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर 02 से 08 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शुभारम्भ सोमवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया।
महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उपस्थित सम्मानित न्यायिक अधिकारीगणों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। 02 से 08 अक्टूबर के मध्य आयोजित होने वाले "स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद के आमजनमानस को स्वच्छता के लिए जागरूक करने हेतु प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज एंव धर्मसभा इण्टर कॉलेज के उपस्थित छात्रों को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गया। इस प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के मुख्य मुख्य स्थानों पर जाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार करने वअधिकाधिक संख्या में जनसामान्य को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद खीरी की तहसील विधिक सेवा समितियों एवं समस्त तहसीलों द्वारा भी स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments