Breaking

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

प्रयागराज / मिशन शक्ति अभियान में देवी गीत सुनाकर कल्याणी माता से मांगा आशीर्वाद

प्रयागराज।  आज यहां माता कल्याणी देवी मंदिर रामगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कलाकारों द्वारा देवी गीत सुना माता कल्याणी देवी से मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण के लिए आशीर्वाद की याचना की गई l महिला सशक्तिकरण के जन जागृति हेतु नृत्य नाटिका भी कलाकारों ने प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मां कल्याणी देवी मंदिर के अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक ने कहा कि नारी की पूजा करने व शक्ति के रूप में स्थापित करने का मूल मंत्र ही हमारे सनातन धर्म संस्कृति का मूल सूत्र है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपनिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश श्री वीरेश कुमार जी प्रयागराज मंडल ने कहा कि राष्ट्र को सशक्त करना है राष्ट्र का गौरव बढ़ाना है तो नारी का सशक्तिकरण परम आवश्यक है यही हमारे देश का आधार मूल सिद्धांत है।
कार्यक्रम में भारतीय लोक शैली की विख्यात गायिका श्रीमती रागनी चंद्रा जी व उनके साथी कलाकारों ने कजरी व अन्य विविध गीतों के माध्यम से माता कल्याणी देवी की आराधना करके नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए आशीर्वाद मांगा। नृत्य नाटिका प्रस्तुति में मिथिलेश कुमार विनोद कुमार आर्यन चौधरी रितिक यादव ने भाग लिया। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश से संचालित हो रहे इस कार्यक्रम का संयोजन  श्री राकेश वर्मा प्राविधिक सहायक (इतिहास) ने किया। डॉ हरिश्चंद्र दुबे प्राविधिक सहायक (संस्कृति) श्री रत्नेश द्विवेदी श्री रोशन लाल रघुकुल मणि राय और धर्म क्षेत्र लाक्षाग्रह पर्यटन स्थल विकास समिति के ओंकारनाथ त्रिपाठी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को बैग माता की चुनरी व माता की माला देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments