Breaking

सोमवार, 4 सितंबर 2023

लखीमपुर / अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी मैत्री दिवस

लखीमपुर खीरी :- शहर के व्यापारियों के बीच खुशी का माहौल और मैत्री स्वभाव देखने को मिला। बता दें कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले संगठन का 30वां स्थापना दिवस व्यापारी मैत्री सभा के प्रारूप व्यापारी सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। 

शहर के सरस्वती पैलेस में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्षा लखीमपुर डॉ. इरा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान कई व्यापारियों का संगठन द्वारा सम्मान किया गया तो वहीं संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष धर्मचंद जैन के मार्गदर्शन में व्यापारी वर्ग की समस्याओं से नगरपालिका अध्यक्षा को अवगत करते हुए ज्ञापन दिया गया। जिसमें शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था, सड़क निर्माण आदि अहम मुद्दे शामिल किए गए। बता दें कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारी वर्ग के मध्य मैत्री स्वभाव को बढ़ाना था। मित्रता से परिपूर्णता का आह्वान किया गया।

 यह कार्यक्रम मुख्यतः संगठन के प्रदेशाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष धर्मचंद जैन, संरक्षक ज्ञान स्वरूप शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रभु प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष केवल कुमार गुलाटी, नगर अध्यक्ष देवेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह छाबड़ा, फहीम खान आदि तमाम संगठन सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
◆ स्पर्श सिन्हा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments