बदायूं :शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास छह सात लोगों ने दिल्ली से आए युवक पर हमला कर दिया। उसे लोहे की राड से पीटा। युवक दिल्ली से तारीख करने आया था। भीड़ जुटने पर आरोपित भाग गए। पीड़ित युवक ने थाने जाकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।दिल्ली के सुंदर नगर कालोनी निवासी सुल्तान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह पहले अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उदमई में रहता था। उसकी शादी ककराला निवासी एक युवती से तय हुई थी। एक साल पहले मंगनी हुई थी और बाद में लड़की पक्ष ने किसी बात को लेकर वह शादी तोड़ दी थी। इस मामले में फैसला भी हो गया था। लेकिन बाद में लड़की पक्ष ने ही अलापुर थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने और दहेज मांगने का मामला दर्ज करा दिया था।इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। जिस पर कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। उसका आरोप है कि इस मामले की तारीख में वह कल शनिवार को दिल्ली से बस से बदायूं आया था। वह जैसे ही बस स्टैंड पर उतरा। उसी दौरान लड़की पक्ष की ओर से आए छह सात लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।मारपीट करते हुए लोहे की राड से प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट होते देख आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपित एक कार में बैठकर भाग गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि युवक की तहीरर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवक का मेडिकल कराया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
रविवार, 27 अगस्त 2023
Home
/
जनपद
/
कोर्ट की तारीख पर दिल्ली से आए लड़के को बदायूं में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा- लड़का बोला- अब मुझे इंसाफ चाहिए, पुलिस ने दर्ज की FIR
कोर्ट की तारीख पर दिल्ली से आए लड़के को बदायूं में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा- लड़का बोला- अब मुझे इंसाफ चाहिए, पुलिस ने दर्ज की FIR

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments