● आर एस एस ने संकल्प लेकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, कहा- "हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे, मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे"
● राष्ट्र रक्षा, आपसी सदभाव और भेदभाव को खत्म करने का लिया गया संकल्प
लखीमपुर खीरी दिनांक 29 अगस्त 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक की तरफ से वर्ष में 6 उत्सव मनाया जाते है, उसमें ही रक्षाबंधन उत्सव शामिल है। लखीमपुर में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम गढ़ी रोड स्थित गोल्डन स्क्वायर हाल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, सह विभाग संघचालक राजेंद्र कटियार, नगर संघचालक अवधेश पुरी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने रक्षाबंधन उत्सव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारत में पूरा हिन्दू समाज यह पर्व अति उत्साह एवं आनन्द से मनाता है।यह उत्सव समाज में जाति का भेद मिटाकर समानता, समरसता युक्त समाज का स्वरूप खड़ा करने का प्रयास किया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार जहाँ भाई-बहन की रक्षा करता है, यह कथा है। वही स्कन्द पुराण में यह भी लिखा है कि- ‘‘राजाओं एवं अन्य बन्धु-बन्धवों तथा यजमानों के हाथ में शुद्ध स्वर्णिम सूत्र बांधते हुए शुभ कामनाएँ करते थे।’’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी परम वंदनीय भगवा ध्वज को रक्षा-सूत्र बांध कर संकल्प करते हैं कि इस ध्वज की रक्षा का भार हम पर है। जिस समाज, राष्ट्र व संस्कृति का यह पवित्र ध्वज प्रतीक है, हम उसकी रक्षा करेंगे। यह समाज का परस्परावलंबी व अन्योन्याश्रित न्याय का पर्व है। आज के दिन सभी स्वयंसेवक एक-दूसरे को व बस्तियों में जाकर लोगों को राखी बांधते हैं और उनकी रक्षा करने का संकल्प करते हैं। यह आपसी सदभाव व ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म करने और राष्ट्र के संकल्प के रूप में मनाया जाता है। प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा है। जैसे भाई अपनी बहन,बहन अपने भाई की रक्षा का संकल्प लेते हैं, वैसे ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन राष्ट्र को, भारत माता को बहन मानकर रक्षा का संकल्प लेता है। स्वयंसेवकों ने ''हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे. संकट कैसा भी विकट घना, कर्त्तव्य नहीं छोड़ेंगे'' भाव के साथ सामाजिक समरसता का संकल्प लिया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को, एक दूसरे को राखी बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के सह सेवा प्रमुख आनंद, जिला सह अवधेश गुप्ता, जिला प्रचारक अविनाश, नगर प्रचारक सनत कुमार, जिला कार्यवाह संजीव, जिला सह कार्यवाह अमरेश, नगर कार्यवाह सानू शुक्ला, जिलाध्यक्ष सेवा भारती गोपाल अग्रवाल, अरुण, दुर्गेश, लाखन , विजय गुप्ता, कुलभूषण, आनंद , मुकेश धीमान, मयंक गुप्ता, राहुल शुक्ला, शुभम मिश्रा, रवि साहनी, रामू , अनिल मिश्रा, अश्वनी गुप्ता, आशीष प्रताप श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments