Breaking

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

प्रयागराज / चंद्रयान-3 की सफलता पर मना उत्सव

● चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बाघंबरी मठ में उत्सव:
प्रयागराज: चंद्रयान-3 सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर संगम नगरी प्रयागराज में बाघंबरी मठ में भी उत्सव जैसा माहौल रहा। मंठ में एक साथ बैठकर चंद्रयान-3 को लाइव टीवी पर देखा गया। संतो, बटुकों और महंत बलबीर गिरी जी महाराज चंद्रयान की सफलता के साक्षी बने। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने कहा कि चंद्रयान 3 चांद पर सफल होने से हमारा देश और ऊंचाइयों को छुऐगा और विश्वगुरु बनेगा। 
भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त की शाम को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड किया। इससे पहले सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाघंबरी मठ में भोर ब्रह्म मुहूर्त में रुद्राभिषेक और हवन किया गया। इस मिशन के लिए संतों और बटुकों ने प्रार्थनाएं की। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा की। मठ के महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देख ली है। चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं। उन्होंने सफलता पर बधाई दी।

● फूलपुर के कोड़ापुर सहित अधिकांस स्कूलों में बच्चो ने चंद्रमा पर उतरते चंद्रयान टीम का सजीव प्रसारण देखा। 

फूलपुर। शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर फूलपुर के कोड़ापुर गांव के बच्चो ने बुधवार देर शाम 5 बजे से स्कूल पहुंच कर भारत के वैज्ञानिकों का करिश्मा देख अपने आप की उत्सुकता को रोक नहीं पाए । फूलपुर के कोड़ापुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय तथा आलेमऊ , ढकपुरा और मैलहन आदि विद्यालय में बच्चों ने सजीव प्रसारण देखा वही कोड़ापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कर्मठ प्रधानाध्यापक विक्रम बिरंची के आवाहन पर जुटे बच्चो ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई टीम चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर उतरते सजीव प्रसारण को देख खुशियों से झूम उठे। वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारो को बड़ी ही उत्सुकता से सुने जिसमे प्रधानमंत्री ने कहा की भारत के यशस्वी वैज्ञानिकों ने देश के सपनो को साकार करते हुए चंद्रमा पर सफलता पूर्वक कदम रखकर जो कीर्तिमान स्थापित किया वह इतिहास के पन्नो में स्वर्ण अच्छरो में लिखा जायेगा भारत के वैज्ञानिक चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर उतर कर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई जो देश के लिए गौरव की बात है । उन्होंने कहा की आज के होनहार बच्चे आगे चलकर देश का नाम रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। शासन के निर्देश पर फूलपुर क्षेत्र के अधिकांश गांवो में विद्यालय खुले तो कुछ गांवों में बुधवार शाम को विद्यालय अध्यापकों ने बंद रखा उसमे सांवडीह, भमई हूसाम गंज के ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके यहां स्कूल बंद रहा। इसको लेकर फूलपुर के कई गांवों में चर्चा रहा जब की विभागीय अधिकारी भी विद्यालय खोलने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर विश्वनाथ प्रजापति से बात करने पर उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उक्त समय पर विद्यालय खोलने के लिए स्पष्ट आदेश जारी किया गया था जो भी विद्यालय बंद पाए गए है जांच के बाद उनके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी उन्होंने बताया कि इशरो द्वारा यह जरूर कहा गया है कि जो विद्यालय किसी विषम परिस्थिति में नही खुल सका उसे दूसरे दिन प्रार्थना के समय बच्चो को दिखाया जाय।

● एस्ट्रो क्लब में बच्चों ने देखा चंद्रयान की लैंडिंग!

प्रयागराज देश का महत्वाकांक्षी स्वप्न चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को नन्हे मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ एस्ट्रो क्लब में देखा और रोमांचित हुए। नगर पंचायत फूलपुर के इस्माइल गंज मोहल्ला स्थित रानी गोमती एस्ट्रो क्लब में छोटे छोटे बच्चों हेतु चंद्रयान लैंडिंग शो का आयोजन किया गया। इसका सजीव प्रसारण लगभग 5:30 से इसरो द्वारा किया गया । यह यान चन्द्रमा की सतह पर उतर कर वहाँ के बारे में तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएगा।इस खौगोलिक घटना को एस्ट्रो क्लब में पहले एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया फिर प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया गया। इस घटना को देख नन्हे मुन्ने बच्चे खूब रोमांचित हुए । क्लब के संचालक राय साहब केशरी ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान में भारत ने खूब उन्नति की है। जिसके कारण वह आज विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इसके लिए सभी वैज्ञानिक और सरकार बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में आयुष, अंजली, वैष्णवी, अंशुमान, प्रशांत राजा, दानिश, शेख हसीब, प्रज्ज्वल इत्यादि छात्र उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments