Breaking

शनिवार, 22 जुलाई 2023

प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है वाराणसी से सटा ये वॉटरफॉल read more

●  दोस्तों के साथ घूमने के लिए है बेस्ट स्पॉट

 यूपी ऐतिहासिक, धार्मिक और खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट से भरा है। हर जिलें में आपको बेहतरीन स्थल देखने को मिल जाएंगे। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं। तो वाराणसी से 40 किलोमीटर दूर चंदौली आ सकते हैं। यहां का वॉटरफॉल आपको मंग्नमुग्ध कर देगा। ये स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां डैम भी मौजूद हैं। जहां अक्सर लोग घूमने आते हैं।विंध्य पर्वत श्रखलाओं की गोद में स्थित चंदौली का राजदरी और देवदरी झरना बेहद खास है। यहां का मनोहारी जलप्रपात अलग ही छटा बिखेरता है। यहां पर्यटकों के लिए मिनी पार्क, झूले लगे हैं। यहां के वॉच टॉवर से सैलानी खूबसूरत झरनों का मजा ले सकते हैं। दरअसल राजदरी और देवदरी चंद्रप्रभा डैम से छोड़ा गया पानी है जो पत्थरों से लड़ते हुए नीचे गिरती है। यहां तक आपको जाने के लिए चंद्रपुर वन्यजीव अभ्यारण्य से होकर जाना होगा। 
अगर चंदौली के दूसरे जलप्रपातों की बात करें तो नौगढ़ से करीब 12 किलोमीटर दूर नौगढ़ डैम और औरवाटांड़ जलप्रपात है। यहां का नजारा बेहद प्यारा है। नौगढ़ से ही पूर्वी छोर पर चंद्रकांता का किला देख सकते हैं। जो आज भी इतिहास की गवाही देता है। किले के ऊपर से आप पहाड़ और दूर तक पानी का बहाव देख सकते हैं। चंदौली में डैम देखना है तो आपको 36 किलोमीटर दूर चकिया जाना होगा। यहां हर साल हजारों लोग पिकनिक मनाते आते है। लतीफ शाह डैम के अलावा मजार भी है। घूमने आने वाले लोग बाबा लतीफ शाह की मजार पर जरूर जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments