Breaking

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

"गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम में सरस्वती एवं जयपुरिया स्कूलों के शिक्षक व मेधावी हुए सम्मानित

लखीमपुर। भारत विकास परिषद लखीमपुर शाखा अवध प्रांत के निर्देश पर चल रही कार्यक्रम श्रंखला गुरु वंदन - छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम के तहत आज सनातन धर्म स० वि० मंदिर बालिका इंटर कॉलेज एवं सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल  मे सम्मान समारोह आयोजित किया ।

  कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर  माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन के साथ  हुआ।  डा, राजवीर सिंह अध्यक्ष द्वारा भारत विकास परिषद के संबंध मे एवं हरि प्रकाश त्रिपाठी ने गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन  के सम्बन्ध मे अपने विचार प्रकट किये ।  सनातन धर्म स०वि० मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा प्रगति वर्मा.  94.16%, इंटरमीडिएट विज्ञान की आकांक्षा  भारती 92%, वाणिज्य की  शताक्षी शर्मा  90.4%, कला वर्ग की  हर्षी  मिश्रा. 82.8% एवं सर्वोत्तम मेघावी दीक्षित. 93.33% को, आदर्श शिक्षक के रूप में विभा गुप्ता ,  शालिनी माथुर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सेठ एम.  आर  . जयपुरिया स्कूल  लखीमपुर से हाईस्कूल के उत्कर्ष शर्मा   98.0% (  Topper CBSE), सर्वोत्तम छात्र प्रांजल वर्मा एवं आदर्श शिक्षक के रूप में आर के शर्मा,  शेखर  श्रीवास्तव  को भारत विकास परिषद के सदस्यो ने मेडल  एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं आदर्श शिक्षकों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र  प्रदान कर सम्मानित किया गया। सडक सुरक्षा यातायात  जागरूकता पखवारा अभियान के अंतर्गत  जयपुरिया स्कूल मे परिषद सचिव डा, प्रदीप  कुमार गुप्ता  ने शपथ दिलाई गयी तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रबोध शुक्ला ने सनातन धर्म स०वि०मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज मे शपथ दिलायी। कार्यक्रम मे मधुलिका त्रिपाठी कार्यक्रम प्रभारी, हरिप्रकाश त्रिपाठी, डी  एन मालपानी , छोटेलाल , राम जनम बरनवाल कोषाध्यक्ष , प्रबोध शुक्ला , सुरेंद्र तोलानी , अमित सिंह , रेखा शुक्ला महिला संयोजिका आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए शिक्षकों व विद्यार्थियों को उत्साहित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments