Breaking

बुधवार, 19 जुलाई 2023

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियो, संस्थाओं को विश्व दिव्यांगता दिवस पर मिलेगा पुरस्कार, करे आवेदन .....

● दिव्यांगता के फील्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियो, संस्थाओं को मिलेगा विभिन्न श्रेणी के राज्य पुरस्कार, करे आवेदन

● 25 जुलाई तक तीन प्रतियो मे दफ्तर में उपलब्ध कराएं प्रस्ताव

लखीमपुर खीरी 19 जुलाई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा "विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 03 दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियो / संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति, दिव्यांग, संस्था अथवा स्वैच्छिक संगठन अपना प्रस्ताव तीन प्रतियो मे कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को 25 जुलाई तक उपलब्ध कराने का कष्ट करे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रस्ताव स्वीकार्य नही होगा।

*इन श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार :*
=दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए
राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेवसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
=दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments