Breaking

गुरुवार, 22 जून 2023

योगाभ्यास कर संवेदना ज्ञानशाला के बच्चों ने मनाया योग दिवस, लिया नियमित योग साधना का संकल्प

● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस / संवेदना ज्ञानशाला के बच्चों ने किया योगाभ्यास, 

● बच्चों ने लिया योग साधना  को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प

नोएडा।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संवेदना ज्ञानशाला के बच्चों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक शिक्षा दी गई ,  इस कार्यशाला का आयोजन योग विशेषज्ञ अंजू खंडारी द्वारा किया गया, योग जिनके दैनिक जीवन की एक अभिन्न गतिविधि है। 

श्रीमती अंजू द्वारा संवेदना ज्ञानशाला के बच्चों को योग और स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक ज़रूरी बातें बताई गई  तथा व्यायाम करवाया गया, जिसे न केवल बच्चों ने सीखा बल्कि पब्लिक पार्क सेक्टर 34 में उस समय उपस्थित सभी उम्र के लोगो ने भी जाना तथा सभी ने प्रतिज्ञा ली की सभी अपने दैनिक जीवन में योग को स्थान देंगे ताकि एक स्वस्थ और सुंदर काया को बनाए रखा जा सके  तथा तन के साथ - साथ मन को भी स्वस्थ रखा जा सके ।

 इस अवसर में संवेदना फाउंडेशन्स के सदस्य भी मौजूद रहे तथा संवेदना फाउंडेशन्स की संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने बच्चों को समझाया कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन ही मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है इसलिए हमें योग को अपने दैनिक जीवन में जरूर अपनाना चाहिए ताकि हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सके।

योगाभ्यास कार्यक्रम के अंत मे संवेदना फाउंडेशन की संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने योग विशेषज्ञ अंजू खंडारी का आभार व्यक्त करते धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments