Breaking

गुरुवार, 22 जून 2023

खीरी खबर / सफलता : नवोदय कक्षा छः प्रवेश परीक्षा में चुने गए प्राथमिक विद्यालय रतसिया के तीन बच्चे

बीएसए ने विद्यालय स्टाफ एवं चयनित बच्चों को दी शुभकामनाएं

● प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय प्रगति एवं बच्चों के सर्वागीण विकास में बीएसए एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन का अहम रोल है।

           (  ● सरकारी स्कूल के सफल स्टूडेंट )

लखीमपुर खीरी। कक्षा 06 हेतु नवोदय प्रवेश परीक्षा वर्ष 2023-24 में प्राथमिक विद्यालय रतसिया विकास क्षेत्र बेहजम खीरी से 03 बच्चों का चयन हुआ। ये छात्र हैं- मोहम्मद असलम, प्रिया राज, सचिन कुमार। मोहम्मद असलम पूर्व में विद्या ज्ञान मे भी चयनित हुए हैं, प्रिया राज पूर्व में विद्या की प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित हुई हैं। मोहम्मद असलम के पिता अब्दुल रहमान आटो चलाने का काम करते हैं असलम के दोनों भाई भी रतासिया विद्यालय में पढ़ते हैं।  प्रधान अध्यापक प्रमोद वर्मा ने बताया है अन्य दोनो भाई भी पढने मे बहुत अच्छे हैं।

वहीं सचिन के पिता उमाकांत खेती करते हैं पढाई के प्रति विशेष रूप से लगाव रखते हैं बच्चे को नियमित रूप से स्कूल पढने के लिए भेजते हैं।
तीसरी चयनित बालिका प्रिया राज के पिता दिनेश कैमहरा में दुकानदारी करते हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत चिंतित रहते हैं।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने चयनित बच्चों और प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा और समस्त स्टाफ को शुभकामनाओं सहित ह्रदय तल की असीम गहराईयों से बधाई दी है उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा में रतसिया से एक साथ तीन बच्चों का चयन बहुत बड़ी सफलता है। इसके लिए पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है। उन्होंने चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। खण्ड शिक्षा अधिकारी  देवेश राय ने भी विद्यालय के स्टाफ और चयनित बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। और अतिप्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा ने कहा कि विद्यालय की प्रगति और बच्चों के सर्वांगीण विकास में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय और खण्ड शिक्षा अधिकारी  देवेश राय के मार्गदर्शन एवम प्रोत्साहन का अहम रोल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments