● एसपी ने किया परेड का निरीक्षण
लखीमपुर। आज पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी। तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात एसपी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों से विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को ऑप्टीकल्स ट्रेनिंग का अभ्यास भी करवाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments