वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में पूर्वोतर रेलवे के औड़िहार-भटनी रेल खण्ड के सादात-औड़िहार 19 किमी रेल खण्ड नई दोहरीकृत विद्युतीकरण लाइन का प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल द्वारा विद्युतीकरण का संरक्षा परीक्षण आज शनिवार को किया गया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।इस संरक्षा निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव,रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक एस पी एस यादव ,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षाअधिकारी आशुतोष शुक्ला ,जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार समेत रेल विकास निगम लिमिटेड के इंजीनियर कर्मचारी एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने निरीक्षण का आरंभ सादात रेलवे स्टेशन से किया और वहाँ पर यार्ड प्लान, न्यूट्रल सेक्शन,पावर सब स्टेशन, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस,अर्थिंग ट्रैक,ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई ,फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी।निरीक्षण के बाद मोटर ट्रॉली से रवाना हुए सेक्शन में पड़ने वाले ओवर हेड लाइन नए बने आई बी एस स्टेशन का निरीक्षण करते हुए औड़िहार स्टेशन पहुँचे और उन्होंने स्टेशन यार्ड प्लान,न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन,स्टेशन वर्किंग रूल,प्लेटफार्म क्लियरेंस, अर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई , फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की मानक के अनुरूप संरक्षा परखी।ज्ञातव्य हो की उक्त रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण रेल संरक्षाआयुक्त पूर्वी सर्कील द्वारा 26 जून,2023 को किया जायेगा जिसके दौरान सादात-औड़िहार रेल खण्ड पर पूरी गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी के जनसम्पर्कअधिकारी अशोक कुमार ने रेल प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील है की वे नई दोहरीकृत लाइन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें अपने बच्चों अथवा पशुओं को रेलवे ट्रैक पर न जाने देवें।.
रविवार, 25 जून 2023
Home
/
रेलवे
/
वाराणसी / पूर्वोत्तर रेलवे सादात-औड़िहार नई दोहरीकृत विद्युतीकरण लाइन का हुआ संरक्षा परीक्षण
वाराणसी / पूर्वोत्तर रेलवे सादात-औड़िहार नई दोहरीकृत विद्युतीकरण लाइन का हुआ संरक्षा परीक्षण
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
रेलवे
Tags:
रेलवे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments