Breaking

गुरुवार, 8 जून 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक 76

       लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक 76

            ◆ एक्शन में खीरी पुलिस

● थाना नीमगाँव पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर अभियक्त नफीस पत्र वंधा को गिरफ्तार किया गया।

● थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त सुनीत उर्फ सुमित को गिरफ्तार किया गया।

● थाना गोला पुलिस द्वारा,चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त मो0 असद पुत्र इलयास को 02 अदद मोटर साइकिल, 02 अदद वाटर मोटर, 01 अदद तमंचा व 01 अदद कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

● थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल व मोटर साइकिल के पार्टस बरामद करके गिरफ्तार किया गया।

● थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा से हर्ष फायरिंग की वायरल वीडियो से संबंधित अभियुक्त सुरेन्द्र यादव को अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

● थाना संपूर्णानगर पुलिस द्वारा, ऑपरेशन कवच के अंतर्गत भारत से नेपाल राष्ट्र जाने वाले कच्चे रास्ते पर अभियुक्त हरीश भाट को बिना नंबर व बिना कागजों की मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

● पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा, पुलिस कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण।

● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, वारंटी अभियुक्त रामजी पुत्र हरद्वारी को गिरफ्तार किया गया।

● एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्र के कार्यालय में एसपी खीरी ने फ़ोनवार्ता से जनसंवाद कर फरियादियों की सुनी फरियाद। 

● थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके अभियुक्त सुनील कुमार सक्सेना पुत्र रामसेवक सक्सेना को गिरफ्तार किया गया।


               ◆ एक्शन में चेयरमैन
● निरीक्षण : लखीमपुर चेयरमैन डॉक्टर इरा श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज प्रतिनिधि के रूप में चेयरमैन के पुत्र कपिल श्रीवास्तव ने गंगोत्री नगर, गोटैया बाग और शिव कॉलोनी में जल निकासी और साफ सफाई का निरीक्षण किया।

● बैठक : आज नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सभागार में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार , राजस्व निरीक्षक फ़ैज खां व समस्त गृहकर जलकर लिपक के साथ साथ वसूली कर्ताओँ के साथ बैठक की। टैक्स से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गृहकर व जलकर की वसूली में तेजी लाने हेतु समस्त पटल लिपिक के साथ साथ वसूली कर्ताओँ को आदेशित किया।

● पदोन्नति : तराई वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अभिषेक रायजादा हुए  Assistant commandant (gazetted officer) के पद पर प्रोन्नत।

● जन्मदिवस : क्षेत्र के कायस्थों ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर के संरक्षक राजीव रत्न खरे का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोशल मीडिया, फोन आदि माध्यमो से शुभकामनाओं का दौर देर रात तक चलता रहा।

● उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पूरे उत्तर प्रदेश में कैंप लगाए हैं। जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओं को हाई स्कूल / इंटरमीडिएट की मार्कशीट में नाम पिता का नाम जन्मतिथि संशोधन करवाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर दिनांक 20/06/2023 को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।

● दुःखद : शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई और प्रमुख समाजसेवी इंद्रपाल सिंह राना "पाली" का 65 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से आज सुबह निधन हो गया।

● दुर्घटना : मार्ग दुर्घटना में चार की मौत : पलिया निघासन रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास टैक्टर व कार में हुई टक्कर के बीच एक बाइक भी वाहनों में जा घुसी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लिया। मृतकों की शिनाख्त जाबिर(38) पुत्र अलीशेर, खुशनुमा(32) पत्नी जाबिर, जन्नत पुत्री जाबिर(6) निवासी बिसवां सीतापुर व चांद(35) पुत्र समसुद्दीन निवासी त्रिलोकपुर  के रूप में हुई। मृतक पलिया के त्रिलोकपुर में अपनी रिश्तेदारी में आने बताए जा रहे हैं।

● लखनऊ गोलीकांड के बाद लखीमपुर कचेहरी में सघन चेकिंग शुरू, मौके पर एडिशनल एसपी भी पहुँचे, डॉग स्क्वायड समेत भारी दल बल मौजूद।

              ◆ साप्ताहिक मिलन
● बीते मंगलवार को बजरंग दल सप्ताहिक मिलन प्रखंड खीरी में एवं ग्राम बकानिया में आयोजित किया गया। प्रखंड खीरी में मिलन प्रमुख राकेश रहे एवं बकैनिया में मिलन प्रमुख  प्रधान भारत प्रसाद राजवंशी रहे। सभी राम भक्तों ने मिलकर के हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं आरती में सम्मिलित हुए एवं प्रसाद पाया। इस अवसर पर बजरंग दल, गौसेवक परिवार के देव जुनेजा के साथ भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।

                 ◆ आंदोलन
● अटेवा लखीमपुर के जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य की अगुवाई में अटेवा लखीमपुर की पूरी टीम हजारों की संख्या में विभिन्न विभागों के पेंशन विहीन साथियों ने सीतापुर मैगलगंज सीमा से रथ यात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और रथ यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों का अटेवा लखीमपुर ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। पैदल, मोटरसाइकिल एवं फोरव्हीलर गाड़ियों के भारी हुजूम के साथ रथ यात्रा मैगलगंज के गुरु अर्जुनदेव पब्लिक स्कूल में पहुंची जहां रास्ते में भी कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments