लखीमपुर खीरी। सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। इस दौरान उन्होंने डायरिया से पीड़ित एक बच्चे को अपने हाथों से ओआरएस का घोल भी पिलाया। उनके साथ सीएमएस डॉ ज्योति मेहरोत्रा और एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 14 जून 2017 को अतिसार के कारण बच्चों की मौत की घटनाओं को रोकने के सघन प्रयास के लिए शुरू किया था। मंत्रालय ने बच्चों के स्वास्थ्य के स्तर को विश्व के स्वास्थ्य स्तर के समान लाने के लिए इसे राष्ट्रीय प्राथमिकता बना दिया है। डायरिया नियंत्रण एवं बचाव को लेकर जिले भर में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों को डायरिया प्रबंधन में ओआरएस और जिंक के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती माताओं का शीघ्र पंजीकरण बेहद महत्वपूर्ण है। यह प्रसव की जटिलताओं को कम करने में काफी फायदेमंद है। साथ ही आयरन व फोलिक एसिड के लाभों पर भी उन्होंने जनमानस को जागरूक किया। इस दौरान सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि डायरिया से बचने के लिए यह जरूरी है कि हम स्वच्छ पानी पिए, शुद्ध भोजन करें और साथ ही खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं। इस दौरान के एसीएमओ डॉ अश्विनी कुमार ने कहा कि गर्भवती माताओं के लिए शासन द्वारा जननी सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत तमाम लाभ शासन द्वारा दिए जा रहे हैं। एसीएमओ डॉ बीसी पंत ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड के जरिए भी गर्भवती माताओं का इलाज निशुल्क किया जा रहा है और लगातार आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान डीपीएम अनिल यादव सहित जिला महिला चिकित्सालय की डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments