Breaking

शुक्रवार, 9 जून 2023

संजीव महेश्वरी जीवा की हत्या के बाद पत्नी पायल ने सीएम योगी से की अपील, सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची

 राजधानी लखनऊ में संजीव महेश्वरी जीवा की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हत्याकांड से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल हुई है। प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वहीं संजीव महेश्वरी जीवा की हत्या के बाद उसकी मां और सांस ने योगी सरकार से गुहार लगाई है।परिजनों ने संजीव महेश्वरी जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी और बच्चों को नहीं फंसाने की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। बता दें बुधवार को लखनऊ में सिविल कोर्ट के बाहर गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने गोलियां बरसा संजीव जीवा की हत्या की थी।सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी पायल महेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पायल महेश्वरी ने खुद की जान को खतरा बताते हुए मांग की है कि उसे गिरफ्तार नहीं किया जाए। पायल के खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमे लंबित है। पायल को आंशका है कि गिरफ्तार होने की सूरत में उसकी भी हत्या हो सकती है।परिजानों ने सरकार से लगाई गुहार जानकारी के मुताबिक मृतक गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा का शव अंतिम संस्कार के लिए उसेक पैतृक गांव आने वाला है। जीवा का शव उसके पैतृक गांव आदमपुर में आने से पहले ही संजीव का परिवार वहां पहुंच चुका है। संजीव जीवा की मां और उसकी सास ने सरकार से हत्या के बाद संजीव जीवा की पत्नी और बच्चों के लिए मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments