Breaking

रविवार, 9 अप्रैल 2023

बाकेगंज के युवा नेता महेन्द्र सिंह बनें कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग से स्टेट कोऑर्डिनेटर

बांकेगंज खीरी (धर्मवीर गुप्ता)। बांकेगंज के युवा नेता व समाजसेवी महेन्द्र सिंह को कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया विभाग का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल है। युवाओं ने उन्हें बधाई दी है। 
   2024 में लोकसभा के चुनाव को देखते हुए और भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी को मिली नई पहचान को कांग्रेस भुनाना चाहती है इसके चलते अपने दल को मजबूत करने के लिए वह प्रतिभाशाली युवाओं को कांग्रेस में मौका दे रही है । शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तर की सोशल मीडिया विभाग पदाधिकारियों की एक सूची जारी की गई जिसमें बांकेगंज के युवा नेता व समाजसेवी इंजीनियर महेंद्र सिंह का नाम चयनित किया गया है। उनका यह चयन गरीबों और वंचितों की आवाज को सोशल मीडिया पर उठाने के लिए  सक्रियता के कारण हुआ है। पहले वह प्रदेश महासचिव के पद पर थे। बांकेगंज के युवाओं में खुशी का माहौल है। युवा दीपक भार्गव ने कहा कि यह बांकेगंज के युवाओं के लिए गर्व की बात है कि उनके बीच का एक युवा कांग्रेस में इतने बड़े पद पर पहुंचा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments