Breaking

मंगलवार, 14 मार्च 2023

प्रतापगढ़ / मां आशीर्वाद सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा बिटिया साक्षी का किया गया कन्यादान

प्रतापगढ़।मां आशीर्वाद सेवा संस्थान ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य असहाय व जरूरतमंद परिवार की मदद करना है  इसी क्रम मे दीपक कुमार गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी भारतीय स्टेट बैंक के पीछे निवास करने वाले हनुमान प्रसाद उमरवैश्य की पुत्री का शुभ विवाह मार्च 2023 को है जिसकी जानकारी संस्था के मुख्य ट्रस्टी विकास गुप्ता को दी गई। संस्थान मे जुड़े सभी साथियों को इसकी जानकारी दी गई  सभी साथियो के सहयोग से शादी मे कन्यादान के रूप में चार प्लास्टिक कुर्सी,एक प्लास्टिक मेज, एक कुकर, एक सेट हाथ घड़ी सेट, एक गिफ्ट पैक व माँ बेल्हा देवी की प्रतिमा भेट किया गया उनकी मां रीता देवी द्वारा माँ आशीर्वाद सेवा संस्थान को आशीर्वाद दिया की आपकी संस्था ऐसे ही लोगों की मदद करती रहे इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी विकास गुप्ता,दीपक कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता,वेद प्रकाश कौशल,अकास गुप्ता,प्रेम मिश्रा,गणेश कुमार राय आदि लोग रहे मौजूद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments